बुलंदशहर। भतीजी की जन्मदिन पार्टी में भाई और भाभी पर चला दी गोलियां, हालत गंभीर

ब्यूरो ललित चौधरी

खानपुर। बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने भाई और भाभी पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दी। घटना के वक्त दंपती अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहा था। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आरोपी ने भतीजे पर भी पिस्टल तान ली थी, लेकिन तभी वह बच्ची सामने आ गई, जिसका जन्मदिन था। इस पर आरोपी को रहम आ गया। पुलिस ने आरोपी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव खिदरपुर निवासी मोहित की बेटी अदिति का रविवार को जन्मदिन था। जश्न के माहौल में पूरा परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित होकर सहभोज कर रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मोहित के भाई मूलचंद ने अचानक मोहित और उसकी पत्नी पूजा पर एक के बाद एक चार गोलियां चला दी। 

दो गोली पूजा और एक गोली मोहित को लगी। गोली की आवाज सुनकर और चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी मूलचंद ने मोहित के बेटे के ऊपर भी पिस्टल तान दी। तभी जन्मदिन मना रही भतीजी सामने आ गई। 

वहां मौजूद एक ग्रामीण ने आरोपी मूलचंद को पिस्टल के साथ दबोच लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।


और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال