अलीगढ़ | खौलती सब्जी में गिरी डेढ़ वर्षीय मासूम, मौत

 

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव मंजूरगढ़ी में आठ दिन पहले एक मासूम खोलती सब्जी में गिरकर झ़ुलस गई थी।

रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

गांव मंजूरगढ़ी निवासी गुड्डू किसान हैं। बीते 19 नवंबर को उनकी पत्नी ज्योति ने भगोने में सब्जी बनाकर रख दी और पड़ोस के चल रहे एक समारोह में चली गई। तभी उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी शिवानी खेलते-खेलते भगोने के पास पहंुच गई। खोलती सब्जी में गिर गई। चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। गंभीर हालात में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। रविवार को उपचार के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال