अलीगढ़ | चचिया ससुर ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा


निखिल शर्मा

क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चचिया ससुर ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट कर डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

वाकये के अनुसार एक मोहला निवासी महिला बीते दिनों घर पर अकेली थी। पति दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि तभी रिश्ते का चचिया ससुर घर पर आ गया। महिला को अकेला देख आरोपी कमरे में घु़स गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर मारपीट कर धमकी देते हुए भाग गया। वारदात के बाद पीड़िता ने पूरा वाकया फोन कर पति को बताया। पति ने मामला परिवार से जुड़ा होने का हवाला देते हुए चुप रहने को कह दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरगोपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال