अलीगढ़ में किसान नेताओं को एडीएम ने हड़काया, लगे मुर्दाबाद के नारे, फिर डीएम ने संभाली कमान

 


डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : बंद पड़ी साथा चीनी मिल का मुद्दा लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे. से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे किसान नेताओं को एडीएम सिटी ने हड़का दिया। फिर क्या था, किसान भड़क गए और एडीएम मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। एडीएम से किसान नेताओं की जमकर नोंकझोक हुई। कुछ देर बाद डीएम भी आ गईं, किसानों की समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। भाकियू (भानु) के बैनर तले किसानों का धरना अभी जारी है। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का इंतजार कर रहे हैं। उनके निर्देश पर आगे की रणनीति बनाने की बात कही जा रही है।

दूसरी मिलों में गन्‍ना भेजने का आश्‍वासन

भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव डा. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल में मशीनें जर्जर हो चुकी हैं। इसके एक पार्ट को ठीक किया जाए तो दूसरा खराब हो जाता है। मिल जर्जर हो चुका है। सरकार को नया मिल स्थापित कराना चाहिए था। मिल की मरम्मत के नाम पर किसानों को बहकाया जा रहा है। चीनी मिल न चलने से किसान व्यापारियों की मनमानी कीमत पर गन्ना बेच रहे हैं। बाजार में 270 से 280 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ना खरीदा जा रहा है। मिल की मरम्मत का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिस गति से काम चल रहा है, उससे नहीं लगता कि इतने बड़े मिल को दिसंबर में चालू कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि मिल की मरम्मत में कुछ समय और लगेगा, तब तक किसानों का गन्ना दूसरी मिलों में भिजवा दिया जाएगा। किसान नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार करते रहे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال