बुलंदशहर। छेड़छाड़ के विरोध पर देवर ने दी हत्या की धमकी

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर : कोतवाली नगर क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़िता के अनुसार कुछ साल पहले उसका निकाह दिल्ली क्षेत्र के युवक से हुआ था। निकाह में उसके स्वजन ने करीब दस लाख रुपये खर्च करते हुए पर्याप्त दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद पति एवं अन्य ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने कई बार उसके साथ गलत कृत्य किया है साथ ही विरोध करने पर मारापीटा जाता था। बीते दिनों देवर ने उसे ससुराल में अकेले देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। ससुरालीजनों द्वारा उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

कोतवाली नगर पुलिस ने मामले में पति, देवर समेत पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال