बुलंदशहर। बेटी को जन्म देने पर पत्नी की जान का दुश्मन बना पति


रिपो० राजेश शर्मा

नगर के मोहल्ला बंसल सिनेमा के पीछे निवासी युवती के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी नगर के एक युवक के साथ हुई थी। चार माह पूर्व उसने पुत्री को जन्म दिया।

पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि पुत्री के जन्म के बाद से ही पति पुत्र को जन्म नहीं देने का ताना मारकर आए दिन प्रताडि़त करता था। साथ ही पत्नी का कहना है कि उपचार के अभाव में 15 दिन पूर्व उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई।

इसी बात को लेकर पति ने मारपीट करते हुए हत्या की कोशिश की। किसी तरह से उसने अपने मकान की छत से पड़ोसी के मकान में कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मामले में पुलिस ने अनभिज्ञता जताते हुए मामले को पुराना ठहराया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال