बुलंदशहर। भाजापा ने चलाया सदस्यता अभियान : सतीश सैनी

 

रिपो० रीशू कुमार

शिकारपुर : नगर में जिला उपाध्यक्ष व भावी प्रत्याशी विधानसभा-69 पंडित दीपक ऋषि, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश सैनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

जिसमें केन्द्र व प्रदेश के जन कल्याणकारी योजनाओंं के बारे में नगर वासियों को अवगत कराया और कहा की जितना विकास योगी सरकार में हुआ उतना विकास अभी तक किसी सरकार में नहीं हुआ। इस सरकार में बहन बेटियां बिल्कुल  सुरक्षित हैं गुंडागर्दी भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो चुका है विकास को लेकर फिर एक बार 2022 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ फिर दुबारा मुख्यमंत्री बन कर उत्तर प्रदेश के विकास करेंगे। 

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र उर्फ राहुल चौधरी, जिला मंत्री सुनील गौतम, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गौतम सूर्यवंशी, राजीव कुमार आर्य, लवकुश राना, नितेश ठाकुर, अभिषेक चौधरी, विकास ठाकुर, चरन सिंह लोधी, अनिल सैनी, आशीष बाल्मीकि, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال