बुलंदशहर। दौड़ लगाने निकले छात्र का सड़क किनारे मिला शव

 

ब्यूरो ललित चौधरी

सिकंदराबाद। दौड़ लगाने निकले छात्र का बृहस्पतिवार सुबह खुर्जा रोड पर झाड़ियों में लहूलुहान शव मिला। परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले को हादसा बता रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी अभिषेक (19वर्ष) पुत्र मुकेश भाटी कक्षा 12 का छात्र था। वह फौज में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। वह सुबह चार बजे मुख्य मार्ग पर दौड़ लगाने जाता था।

मुकेश भाटी ने बताया कि हर रोज की तरह वह बृहस्पतिवार को भी दौड़ लगाने के लिए घर से निकाला था। जब वह छह बजे के बाद भी घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अभिषेक का शव पड़ा हुआ है। परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयकरन सिंह ने मुताबिक मौके पर हुई जांच में छात्र की मौत के पीछे हादसा प्रतीत हो रहा है। मृतक के कानों में लीड लगी थी। सिर के पास ही एक ओर चोट का निशान है। शव खून से लथपथ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال