बुलंदशहर। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान

 

 रिपो० रिशू कुमार

विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-3 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला क्षेत्राधिकारी स्याना के साथ थाना खानपुर क्षेत्र के गांव नंगला आलमपुर स्थित वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया।

बुलन्दशहर। शासन के निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराध जैसे दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, चैन स्नैचिंग इत्यादि घटनाओं के दृष्टिगत एक समग्र अभियान मिशन शक्ति फेज-3 चलाया जा रहा है महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु थाना खानपुर क्षेत्र के गांव नंगला आलमपुर स्थित विरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, रहे कार्यशाला का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला क्षेत्राधिकारी स्याना नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती अलका द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला क्षेत्राधिकारी स्याना द्वारा छात्राओं को सम्बोधित कर महिलाओं बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से छात्राओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

साथ ही छात्राओं बालिकाओं को सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे बालिका सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 एवं आत्मरक्षा सम्बन्धी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही छात्राओं बालिकाओं को ज्ञान अर्जित कर आगे बढने की प्रेरणा दी गयी।

मिशन शक्ति का उद्देश्य जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, मॉल्स, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों, शोहदों से मुक्त कराना है तथा महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है जिससे महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनी रहे तथा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अश्लील प्रदर्शन एवं अभ्रद टिप्पणियां आदि घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال