बुलंदशहर। प्राथमिक विद्यालय करेना में मिशन शक्ति के तहत बनी एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका कुमारी सिमरन

 

रिपो० रीशू कुमार

बुलन्दशहर : मिशन शक्ति के तहत प्राथमिक विद्यालय करेना में एक दिन के लिए कुमारी सिमरन को प्रधानाध्यापिका बनाया गया।

कुमारी सिमरन ने आज पूरे समय प्रधानाध्यापिका बन कर तथा अपना स्वयं का स्टॉप लेकर पूरे दिन विद्यालय का संचालन किया, इस क्षण को देख कर बच्ची के माता-पिता बहुत ही भावुक हो गए प्रधानाध्यापिका ने सबसे पहले प्रात कालीन प्रार्थना एवं पीटी तथा शुभ विचार व्यक्त किए उसके बाद विद्यालय में अपने स्टाफ के साथ शिक्षण कार्य किया।

तथा मध्यान भोजन का वितरण भी स्वयं कराया गया इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने एक दिन की प्रधानाध्यापिका का पूर्ण सहयोग किया। इस कार्यक्रम की बेसिक शिक्षा विभाग तथा ग्राम वासियों ने प्रशंसा की है।

इस मौके पर विद्यालय स्टाफ महेश कुमार प्रधानाध्यापक, अनुज तोमर सहायक अध्यापक तथा शकुंतला शर्मा शिक्षामित्र व सुनीता सक्सेना मिथिलेश सक्सेना, सोनी शर्मा, शशि शर्मा, गीता देवी, उर्मिला देवी उपस्थित रहे।



और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال