बुलंदशहर। योगी जी द्वारा प्रियंका गांधी के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने वाल्मीकि मन्दिर में साफ-सफाई करने के बाद पूजा अर्चना की

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, द्वारा न्यूज़ 18 के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी झाड़ू लगाने लायक ही है इस टिप्पणी के बाद पूरे देश भर में कांग्रेसियों में गुस्से का उबाल है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि मन्दिरों में साफ-सफाई की गई एवं पूजा अर्चना की गई।

शिकारपुर नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा वाल्मीकि मन्दिर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नेतृत्व में साफ सफाई की गई एवं पूजा अर्चना की गई इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता विजय जैन वाल, ने कहा कि योगी ने प्रियंका गांधी पर ओछी टिप्पणी करके महिलाओं का अपमान किया है दलित समाज का अपमान किया है उन करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है वाल्मीकि समाज की महिलाएं भी और पुरुष भी सुबह-सुबह सबके घरों की सफाई करके एक तरीका से देशभक्ति का काम करती है आपने उनके काम को तुच्छ बता कर वाल्मीकि समाज का पूरे दलित समाज का जबरदस्त अपमान किया है।

और जो हर घर की महिलाएं सुबह अपने घरों की घर सफाई करती हैं आपने उन करोड़ों महिलाओं का भी अपमान किया है झाड़ू लगा कर साफ सफाई करना कोई तुच्छ कार्य नहीं है मगर योगी जी ने जिस अंदाज में प्रियंका जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है उनका आशय यही प्रतीत होता है कि उनकी नजरों में झाड़ू लगाने वालों की कोई इज्जत नहीं है ठीक है योगी जी आपने प्रियंका गांधी और झाड़ू लगाने लायक बताया है आप योगी जी हैं आपका यही आशीर्वाद प्रियंका गांधी जी के लिए ताकत बनेगा और आप के सम्मान में प्रियंका गांधी जी झाड़ू लगाएंगी मगर झाड़ू भाजपा को साफ करने के लिए लगाएंगी।

योगी जी अब 2022 में प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से भाजपा को साफ करेंगी और 2024 में केंद्र से भी भाजपा को साफ करने का काम करेंगी योगी जी आपने उस परिवार की बेटी प्रियंका गांधी का अपमान किया है जिस बेटी की दादी इंदिरा गांधी ने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी जिस बेटी प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी ने इस देश की शांति और भाईचारे के लिए अपने प्राणों की आहुति दी आप खीरी लखीमपुर में मारे गए किसानों की दर्दनाक घटना से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे ओछे बयान दे रहे हैं आपकी अपराध के मामले में लापरवाही पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी आपके खिलाफ टिप्पणी की है आप को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपाल यादव, नगर अध्यक्ष नन्ने खां, अनोखे लाल शर्मा, विजय जैन वाल, पवन सैनी, अशोक कुमार, व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال