अलीगढ़ | रेलवे रोड पर बाइक छीनने का प्रयास, विरोध करने पर मारी गोली, मुकदमा दर्ज

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड पर युवक से बाइक लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर फायर झोक दिया। युवक को गोली मारकर फरार हो गये। गोली युवक के हाथ में लगी है। उसको मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अकी समेत चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी किसी की नहीं हो सकी है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात वह अपने साथी के साथ जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज जा रहा था। वह जब रेलवे रोड पर पहुंचा तो कुछ लोगों में कहासुनी चल रही थी। आरोप है कि इस विवाद में शामिल कुछ युवकों ने उन्हें रोका और पूछा कि कहां जा रहे हो, युवकों ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज जा रहे है। इसक बाद उन्होंने बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस कर्मी वहां आने लगे। पुलिस को आता देख बदमाश फरार हो गये। जाते जाते फायर झोंक गये। यह फायर बाइक सवार शादान को लगा है। पुलिस के खौफ से बदमाश बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने घायल के पिता जाकिर की तहरीर पर जकी समेत चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

वर्जन-

-मामले की जांच की जा रही है। गोली युवक के हाथ में लगी है। मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।

विनोद कुमार, इंस्पेक्टर, थाना बन्नादेवी

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال