आगरा | खुले नाले में गिरकर पूर्व विधायक घायल, नगर निगम पर बरसे

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

आगरा। आगरा में खुले नाले में गिरकर पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार होने के बाद पूर्व विधायक ने नगर निगम का मोर्चा खोल दिया है। वहीं दूसरी ओर निगम प्रशासन भी सक्रिय मोड में आता दिख रहा है. नगर आयुक्त ने घटना का संज्ञान लिया है।

बताया जाता है कि पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा खेरिया मोड़ स्थित अपने घर के बाहर स्कूटी से कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे. भगवान सिंह कुशवाहा स्कूटी स्टार्ट करने के बाद अपनी पत्नी से बात कर रहे थे। इसी बीच अचानक स्कूटी का एक्सीलेटर दब गया। पास में खड़ी पत्नी के कुछ आगे जाने पर स्कूटी पलट गई।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال