बुलंदशहर। प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार : हरीश बैसोया

 

रिपो० रीशू कुमार

शिकारपुर। नगर स्थित गोमती फार्म हाउस में भाजपा युवा मोर्चा शिकारपुर मण्डल का युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राहुल चौधरी, ने की संचालन संजीव तोमर, ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश बैसोया, ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जो विकास किया है इससे पहले कभी नहीं हुआ है अपराध पर पूरी तरह से नकेल लगा कर अपराध मुक्त एवं भयमुक्त राज्य की स्थापना करने का काम किया है।

आने वाले चुनावों में भी प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विषय में जानकारी दी दीपक ऋषि, ने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में एकजुट हो कर मेहनत से काम करें प्रदेश की जनता भाजपा के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है एक बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों को पट्टा पहना कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में युवा मोर्चों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال