अलीगढ़ में ट्रेन रोकने निकले 62 कांग्रेसी गिरफ्तार, मुचलकों पर रिहा


डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को ट्रेन रोकने के लिए निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस से मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर उनकी धक्का-मुक्की हुई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह समेत 62 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब चार घंटे बाद सभी को निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

मंगलवार को मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में बैठक हुई। इसमें रेल रोकने का निर्णय लिया गया। भनक लगती ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन वे नहीं माने। दोपहर करीब 12 बजे जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़े। हरिओम नगर के पास पुलिस ने उन्हें पीछे की ओर खदेड़ना शुरू कर दिया। असफल होने पर वाहनों को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। कांग्रेसी तब भी नहीं रुके। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने विवेक बंसल से वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सेंटर प्वाइंट पर बैरिकेडिग कर सभी को रोक दिया गया। कांग्रेसी बैरिकेडिग के पास ही कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बंसल ने कहा, सरकार हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को तत्काल रिहा करे और माफी मांगे, अन्यथा कांग्रेसी पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय, कैलाश वाल्मीकि आदि नेताओं ने सरकार पर हमला बोला। इसके बाद सभी ने गिरफ्तारी दी। पुलिस इन्हें स्टेडियम ले गई।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, डा. शेरपाल सविता, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल, पीसीसी सदस्य सागर सिंह तोमर, एमएल पापा, शाहिद खान, शाहिद मलिक सभासद, डा. योगेश शर्मा, शाहरूख खान, माया गुप्ता, सुषमा शर्मा एड, बेबी जॉन, शीलू चंदेल, नितिन चौहान, डा. धर्मेंद्र लोधी, धर्मेंद्र चौहान, साबिर अहमद, मोहम्मद अनवार उपस्थित रहे। अंग्रेजों के शासन की याद दिलाई

कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर प्रियंका को रिहा करने की मांग की। कहा, किसानों को कुचलने की घटना ने क्रूर अंग्रेज अफसरों की याद दिला दी है। सरकार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से इस्तीफा ले और उनके बेटे को गिरफ्तार कराए। फिरोज जावेद, शहजाद हुसैन, इरशाद सलीम, नीरज, राजू, नदीम, आसिफ, अनिल उपस्थित रहे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال