अलीगढ़ | सांसद हेमा मालिनी का इंतजार करते रहे भाजपा नेता

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़: भाजपा के कई नेता मथुरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आईं। बाद में पता चला कि हेमा मालिनी मुंबई में है। बुधवार को अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक हुई। दोनों मंडलों में सात सांसद हैं।

बैठक में फिरोजाबाद, अलीगढ़ और हाथरस के सांसद शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ऋ षि पाल सिंह ने बताया कि हेमा मालिनी मुंबई में हैं। आगरा के सांसद और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सिकरी के सांसद राजकुमार चाहर का पहले से कार्यक्रम तय था। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश लेकर लखनऊ गए हैं। 9 सितंबर को अयोध्या जाकर सरजू में अस्थि विसर्जित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मंडलों के 32 में से 30 विधायक मौजूद थे। इसके अतिरिक्त तीन एमएलसी शामिल हुए।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال