अलीगढ़ | कल्याण सिंह के त्रयोदशी भोज में उमड़ा जनसमूह

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी में बुधवार को जनसमूह उमड़ा पड़ा। बाबूजी को श्रद्धांजलि देते हर कोई भावुक नजर आया। एक लाख से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय और राज्यमंत्री शामिल रहे। देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा।

सुबह 10.30 बजे हवन के साथ ब्रह्मभोज की शुरुआत हुई। पंडित राकेश कुमार मुखरैया ने हवन और पूजन कराया। इसमें बाबूजी के पुत्र व एटा सासद राजवीर सिंह राजू भैया, उनकी पत्नी व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा और उनके पुत्र व सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह, छोटे पुत्र सौरभ सिंह शामिल हुए। इसके बाद 13 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। डा. गोपाल माहेश्वरी, बंटी वाष्र्णेय, संतोष गुप्ता, सचिन जैन, धीरेंद्र लोधी, उदयपाल सिंह आदि व्यवस्था में लगे रहे। सुबह 11 बजे भोज शुरू हुआ। सबसे पहले दोनों क्षेत्रीय पंडाल आमजन के लिए खोल दिए गए। इन पंडालों में एक साथ करीब पांच हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था थी। राजू भैया बाहर से आने वाले अतिथियों की अगुवानी कर रहे थे। वीआइपी पंडाल में राज्य मंत्री संदीप सिंह व्यवस्था संभाले हुए थे।

बारिश के बाद भी नहीं थमा सैलाब

दोपहर में बारिश शुरू होने के बाद भी सैलाब नहीं थमा। दोपहर दो बजे रामघाट रोड पूरा खचाखच भरा हुआ था। सड़कों पर कई जगह जलभराव हो गया था। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कत रही। हालाकि, वाटर प्रूफ पंडाल होने से अंदर जरा भी दिक्कत नहीं हुई।

भाजपा से लेकर संघ के दिग्गज नेता जुटे

वीआइपी पंडाल में कल्याण सिंह की विशाल तस्वीर लगाई गई थी। यहा आने वाले प्रत्येक अतिथि कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अíपत कर रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश,

प्रात प्रचारक हरीश रौतेला, वरिष्ठ प्रचारक धनीराम, विभाग प्रचारक जितेंद्र, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव आरपी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकात माहेश्वरी, पूर्व राज्य सभा सासद कुसुम राय, झासी के कमिश्नर अजय शकर पाडेय, पूर्व आइएएस देवदत्त, डा. वरुण गुप्ता, डा. सागर, डा. केके वाष्र्णेय ने भी श्रद्धासुमन अíपत किए।

जिले के दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान

भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम बजाज और सुनील पाडेय वीआइपी पंडाल में व्यवस्थाएं देख रहे थे। सासद सतीश कुमार गौतम केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों की अगुवानी में लगे थे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह आरएसएस से लेकर पार्टी के नेताओं की अगुवानी में लगे रहे। हाथरस सासद राजवीर दिलेर, शहर विधायक संजीव राजा, कोल अनिल पाराशर, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी जयवीर सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान, इगलास राजकुमार सहयोगी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, गौरव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज, अन्नू आजाद, ब्लाक प्रमुख जवा हरेंद्र सिंह, पीयूष दत्त शर्मा, संदेश राज, गौंडा के ब्लाक प्रमुख नरेंद्र चौधरी आदि शामिल हुए।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال