अलीगढ़ | शार्ट सर्किट से कोरियर दफ्तर में लगी आग, हजारों का नुकसान

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मालवीय पुस्तकालय स्थित कोरियर दफ्तर में रविवार देर रात आग लग गई। जिसमें हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

देर रात करीब एक बजे कोरियर सेवा के कार्यालय में लगी आग

मालवीय पुस्तकालय स्थित दुकान संख्या 38 में आन डोट कोरियर सेवा का दफ्तर है। देर रात करीब एक बजे दफ्तर में अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने शोर मचाकर दफ्तर के संचालक सुभाष चंद्र को जानकारी देने के साथ ही दमकल को भी बुला लिया। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग को बुझा लिया। पीड़ित के अनुसार आग में हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। अभी हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, फिर भी अभी जांच की जा रही है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال