एक माह में आज चौथी बार अलीगढ़ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

                                          

डेस्क समाचार दर्पण लाइव।

अलीगढ़ : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को पिछले एक महीने में चौथी बार अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हुईं तैयारियों को परखेंगे। पुलिस-प्रशासनिक अफसर सीएम योगी के कार्यक्रम को अलर्ट हों गए हैं। हालांकि, सीधे कार्यक्रम स्थल पर आने के चलते अफसरों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले सीएम कार से शहर के अंदर भी आते थे। इसके चलते अफसरों को पूरे शहर में मशक्कत करनी पड़ती थी। हालांकि, सीएम ने एक महीने में ही चौथी बार अलीगढ़ आकर एक नया रिकार्ड बना दिया है। काफी सालों से तो पूरे कार्यकाल में ही कोई सीएम पांच-छह बार ही पाता है।

मुख्‍यमंत्री का एक महीने में चौथा दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को पिछले एक महीने में यह चौथा दौरा है। सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के दौरान पार्थिव देह के साथ अलीगढ़ आए थे। वह इस दौरान लगातार दो दिन तक जिले में रहे थे। इसके बाद सीएम पूर्व सीएम की अरष्टि में भी शामिल हुए थे। इसके कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर वाला कार्यक्रम आ गया है। ऐसे में सीएम आठ सितंबर को यहां पर तैयारियों को परखने के लिए अलीगढ़ आ गए। यह सीएम का तीसरा दौरा था। वह इस दिन करीब चार घंटे तक जिले में रुके थे। अब सोमवार को फिर से अलीगढ़ आ रहे हैं। वह सोमवार सुबह 10:50 बजे गोरखपुर से राजकीय विमान से अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। 12 बजे इनका राजकीय विमान आगरा एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद राजकीय हेलीकाप्टर से 12:05 बजे अलीगढ़ के लिए आएंगे। 12:30 बजे इनका हेलीकाप्टर लोधा मूसेपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर उतर जाएगा। इसके बाद करीब 50 मिनट तक सीएम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अफसरों के साथ बैठक करेंगे। करीब डेढ़ बजे यहां से रवाना हो जाएंगे।

तैयारियों में जुटे अफसर

सीएम के कार्यक्रम आने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अफसर देर रात तैयारियों में जुटे रहे। सोमवार दोपहर तक ही सभी कामों को अंतिम रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते रविवार को रात में भी काम चलता रहा। साफ-सफाई से लेकर अन्य सभी काम पूरे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की सभा के हर कार्य को अफसर अब अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال