अलीगढ़ | कार की टक्कर से गाय की मौत, लेपर्ड कर्मियों की लापरवाही पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित शंकर विहार कालोनी के पास रविवार रात कार की टक्कर से गाय की मौत हो गई। लेपर्ड कर्मी कार्रवाई की बजाए पुलिस कंट्रोल रूम को खबर देने की कहकर मौके से चले गए। इसको लेकर लोगों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने रोड पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। गाय को टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। तभी वहां लेपर्ड कर्मी आ गए। लोगों ने उनसे गाय को दफनाने की मांग की। इस बीच लेपर्ड कर्मी लोगों को पुलिस कंट्रोल रूम को खबर देने की कहकर चले गए। इस पर गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे, क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह आदि ने पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराया और गाय को दफनवा दिया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال