पीएम से पहले सीएम का दौरा प्रशासन के लिए बना कड़ी चुनौती, जानिए मामला

                                         

डेस्क समाचार दर्पण लाइव। 

अलीगढ़ :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को सीएम योगी भी अलीगढ़ आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के सामने पीएम से पहले सीएम का दौरे को सफल बनाना कड़ी चुनौती बन गया है। मजिस्ट्रेटों से लेकर पुलिस व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिध व प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसमें देर रात तक अफसर इसी की तैयारियों में लगे रहे।

सीएम योगी करेंगे पीएम के कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण

बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ करीब चार घंटे अलीगढ़ में रहेंगे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी इनके साथ अलीगढ़ पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। 12:25 बजे उनका हेलीकाप्टर सीधे लोधा में स्टेट यूनिवर्सिटी की जमीन पर बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेगा। करीब 20 मिनट वह यहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से 38वीं बटालियन पीएसी में आएंगे। यहां से कार से सर्किट हाउस पहुंचेगे। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक यहां पर आगरा-अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 30 मिनट आरक्षित रहेंगी। दोपहर तीन से चार बजे तक फिर से अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियो व पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यहां से शाम को चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

15 मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्था

 बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर 15 मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। इसमें एडीएम प्रशासन लोधा में प्रभारी होंगे। यहां इनके सहयोग के लिए चार मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा सर्किट हाउस में एडीएम न्याय राकेश पटेल प्रभारी रहेंगे। यहां इनके सहयोग के लिए आठ मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा पीएसी में अतरौली एसडीएम पंकज कुमार को लगाया गया

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال