अलीगढ़ | वंचित ही दलित है नारे के साथ अलीगढ़ में हुआ राष्ट्रीय वंचित पार्टी का आगाज

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

राष्ट्रीय वंचित पार्टी की प्रेसवार्ता पराग रेस्टोरेंट रामघाट रोड पर हुई इस बैठक में प्रदेश के कुछ पदाधिकारी व जिले के जिला अध्यक्ष व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी की घोषणा मान्यनीय सुशील कुमार यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वंचित पार्टी जी के दिशा निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में जिला व विधानसभा स्थर पर कार्यकारिणी गठन करने के लिये कहाँ गया है।उन्हीं के दिशा निर्देशन में कार्यकारिणी गठन के कार्यक्रम में उपस्थित माननीय दिनेश गौड़ जी राष्ट्रीय महासचिव ने सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय वंचित पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

संदीप सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इन सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में  राजेश कुमार वशिष्ठ को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती प्रीति जायसवाल को इलाहाबाद से व प्रदेश सचिव महिला मोर्चा श्रीमती अंजना शर्मा जी को प्रदेश में जिम्मेदारी दी गई जनपद अलीगढ़ में जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  दुर्गेश कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बघेल को नियुक्त किया गया इनके साथ जिले में जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार  जिला सचिव संजय कुमार ,योगेंद्र कुमार कुशवाहा, अनिल कुमार इगलास विधानसभा अध्यक्ष महेश उपाध्याय 

महिला मोर्चा महिला मोर्चा महासचिव राधा गुप्ता जिला सचिव लता बघेल, अनीता वशिष्ठ युवा मोर्चा जिला सचिव श्याम कुमार शर्मा जिला महासचिव युवा मोर्चा  मानेन्द्र कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र सिंह ,संदीप बघेल को नियुक्त किया गया

इस कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय वंचित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय वंचित पार्टी के महासचिव दिनेश गौड़ ने बताया पार्टी 2016 से 17 प्रदेशों में कार्य कर रही है उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पार्टी ने 2017 से आज तक कार्य किया है अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ कार्य करेगी

राष्ट्रीय वंचित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह जादौन ने पार्टी की विचारधारा के बारे में पत्रकार बंधुओं को बताया अलीगढ़ जनपद में सातों विधानसभा पर विधायक लड़ेंगे वह पूरे उत्तर प्रदेश में 325 सीटों पर 2022 में प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे 

जो वंचित ही दलित है का नारा देते हुए उन्होंने वंचितों के बारे में बताया जो शिक्षा से वंचित रह गया जो स्वास्थ्य स्वास्थ्य से वंचित रह गया जो सरकारी योजनाओं से वंचित रह गया 

आज भाजपा की सरकार को बना कर देश का  किसान वंचित फील कर रहा है शिक्षित युवा रोजगार न मिलने से अपने आप को वंचित फील कर रहा है ऐसे सभी के लिए ही राष्ट्रीय वंचित पार्टी उत्तर प्रदेश में आई है भारतीय जनता पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है यदि भाजपा पार्टी अपने उद्देश्य से नहीं भटकती होटी तो राष्ट्रीय वंचित पार्टी को उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए आना पड़ता।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال