अलीगढ़ : राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या, शव हाईवे पर फेंका जानिए पूरा मामला

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ :- महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में अली नगर के पास हाईवे के सहारे शुक्रवार रात राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव, बाइक व मोबाइल हाईवे के सहारे पड़ा मिला। हालांकि शुरुआत में पुलिस इसे दुर्घटना मानकर चल रही थी।मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

डोरी नगर के राजमिस्त्री नीरज सिंह छह बेटी व एक बेटे के पिता थे। घर में पत्नी भी हैं। वे शुक्रवार शाम बाइक पर कहीं काम से जाने की कहकर निकले। रात तक न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को रात करीब 12 बजे शव अली नगर के पास हाईवे के सहारे पड़ा मिला। पास में ही बाइक व मोबाइल पड़ा था।

रात में शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम केंद्र रखवा दिया गया। उस समय पुलिस ने इसे दुर्घटना से मौत माना। इधर, शनिवार सुबह परिजन थाने पहुंचे तो वहां से मिली जानकारी के बाद पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने शव की पहचान नीरज के शव के रूप में कर ली।

परिवार किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहा है। पोस्टमार्टम पर मौजूद भतीजे मंजू सिंह ने बताया कि किसी का फोन आने पर वे घर से निकले थे। उनके गले व आंख के पास चोट के निशान हैं। किसी ने हत्या कर शव फेंका है। इधर, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या होना उजागर हुआ है। वहीं गांधीपार्क पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

सिटी बस की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

महानगर के सासनीगेट क्षेत्र में आगरा रोड पर शनिवार सुबह सिटी बस सेवा की तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। सासनीगेट पुलिस के अनुसार एडीए कॉलोनी के 70 वर्षीय वृद्ध रोशनपाल सिंह सुबह साइकिल कहीं जा रहे थे। तभी आगरा रोड राठी हास्पिटल चौराहा पर सासनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال