अलीगढ़ | सीएम के फोटो पर पोती कालिख, भाजपाइयों में आक्रोश

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

इगलास विधानसभा क्षेत्र में गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर पिंजरी चौराहे पर लगे द्वार पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के फोटो लगे हैं। यह बोर्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा लगवाया गया है। द्वार पर लगे फोटो पर किसी ने कालिख पोत दी है। फोटो पर कालिख किसने पोती इस बात की पुष्टि नही हो सकी है? शरारती तत्वों द्वारा यह किया जाना बताया जा रहा है। लेकिन जिसने भी किया है ठीक नहीं है। सूबे के मुखिया के अलीगढ़ आगमन पर रातों-रात रोड चमकाने का काम करने वाले लोक निर्माण विभाग की इस ओर नजर नहीं गई। भाजपा के स्थानीय नेताओं में इसे लेकर आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

अधिकारियों की मानसिकता पर भाजपाइयों ने उठाए सवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र तोमर का कहना है कि अधिकारियों की मानसिकता अच्छी नहीं है। अधिकारी आज भी दूसरी सरकारों वाली मानसिकता से जिले में कार्य कर रहे हैं। जिसने भी यह कृत्य किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के इगलास मंडल के उपाध्यक्ष अनिल बंसल (सभासद) का कहना है कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। विधानसभा क्षेत्र में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। हमारे ऐसे जनप्रिय नेता के फोटो पर कालिख पोतकर ओछी मानसिकता का परिचय दिया गया है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यह कृत्‍य करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल का कहना है कि ये विपक्षियों की ओच्छी मानसिकता है। इस सम्बंध में पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। हम भी ट्वीट के माध्यम से सीएम व डिप्टी सीएम को इस सम्बंध में अवगत कराएंगे। शिवकुमार का कहना है कि जिसने भी यह कार्य किया है कठोर कार्रवाई होनी चाहिए उसके खिलाफ, यह बहुत ही घटिया मानसिकता है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال