अलीगढ़ | संप्रदाय विशेष के युवक ने घर में ले जाकर बालक संग किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़: लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बालक संग संप्रदाय विशेष के एक युवक ने अपने घर में ले जाकर कुकर्म कर डाला। फिर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और आरोपित खुद भी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खून से लथपथ बालक पहुंचा घर

इंस्पेक्टर लोधा गजराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक आठ साल का बालक खेल रहा था। तभी पड़ोसी संप्रदाय विशेष का युवक शाहरूख आ गया। आरोप है कि वह बालक को किसी बहाने से अपने घर ले गया। जहां आरोपित ने बालक के साथ कुकर्म किया। फिर उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार बालक खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर स्वजन बालक को लेकर आरोपित के घर पहुंचे उससे पहले ही वह घर से भाग गया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित बालक का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال