बुलंदशहर। बारिश में गिरी मकान की छत गिरने से युवक की मौत

ब्यूरो ललित चौधरी

थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों को घटना का सुबह पता चला।

गांव शेखूपुर निवासी पुष्पेंद्र (25) वर्षीय पुत्र उदयवीर सिंह अपने पुराने मकान में अकेला रहता था। गुरुवार की रात्रि में पुष्पेंद्र अपने मकान के कमरे में सो रहा था। रात्रि में अचानक बारिश के दौरान मकान की छत भरभरा कर गिर गई।जिसके मलबे में पुष्पेंद्र दब गया। मौहल्ले वालों ने सुबह पुष्पेंद्र को छत के गिरे मलबा में मृत हालत में दबा देखा और शव को मलबे से बाहर निकाला। पुष्पेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

और नया पुराने

نموذج الاتصال