बुलंदशहर।महिला की बनाई अश्लील वीडियो , लोगों को दिखाने की धमकी देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म

 

ब्यूरो ललित चौधरी

जहांगीरपुर। अश्लील वीडियो बनाने के बाद लोगों को दिखाने की धमकी देकर व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपित को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चुपके से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपित उसे लोगों को दिखाने की धमकी देकर महिला पर दबाव बनाने लगा। 

बदनामी के डर से महिला चुप रही। आरोप है कि इसका फायदा उठाते हुए आरोपित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब बीते बुधवार को वह घर पर अकेली थी। बच्चे बाहर खेलने गए थे। इसी दौरान आरोपित घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान महिला का पति आ गया। जिसके बाद आरोपित धमकी देते हुआ मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि आरोपित संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال