बुलंदशहर। नगर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर : नगर में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह का शिकारपुर प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने सभी व्यापारियों का तहेदिल अभिनन्दन किया भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचाने जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है देश में मोदी की सरकार एवं प्रदेश में योगी की सरकार ने कोरोना वैश्विक महामारी ने जनता की हर घर तक मदद की है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए सड़क पर उतरे भाजपाई एक ऐसा दल है जिसने संगठन ही सेवा के मूल मंत्र पर कार्य किए है भारत माता को विश्व गुरु तक पहुंचाना है कि हमारा प्रथम लक्ष्य है भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सतीश सैनी, ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से भी अधिक सीट जीत कर उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी।

भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जिसके पास कर्तव्यनिष्ठ निष्ठावान कार्यकर्ता है जो कि अन्य किसी दल के पास नहीं है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी आज भारतीय जनता पार्टी है वहीं शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

इस मौके पर योगेन्द्र चौधरी, कपिल आर्य, सतीश सैनी, देवा सभासद, प्रशान्त विश्वास, राहुल बाल्मीकि, वीरेन्द्र गर्ग, राजीव आर्य, मुकेश कुमार गर्ग, हिमान्शु गुप्ता, हितेश शर्मा, मयंक सिंघल, नीरज मित्तल, गोरव मित्तल, गोरव बंसल, रंजीत सैनी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال