बुलंदशहर। विवाहिता के साथ जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

 

ब्यूरो ललित चौधरी

कोतवाली देहात क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गले में रस्सी डालकर जान से मारने के प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़िता विवाहिता के अनुसार कुछ माह पहले उसकी शादी हरियाणा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने क्षमता से अधिक दान-दहेज दिया, किंतु ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसको प्रताड़ित करने लगे।

उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों जेठ ने उसे ससुराल में अकेले देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा पति एवं अन्य ससुरालीजनों द्वारा उसके गले में रस्सी डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर किसी तरह उसकी जान बच सकी।

पीड़िता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी पति, जेठ समेत दस ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال