बुलंदशहर। रक्षक बने भक्षक ,होमगार्ड ने की खेत पर गई महिला से छेड़छाड़

ब्यूरो ललित चौधरी

नरसेना थाने में तैनात एक होमगार्ड ने खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़ कर डाली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी थाने में तैनात होमगार्ड पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला बुधवार को खेत पर चारा लेने गई थी।

महिला को अकेला देख थाने में तैनात एक होमगार्ड मौके पर पहुंच गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई, लेकिन कई घंटे तक पुलिस मामले को दबाती रही। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

थाना नरसेना एसओ प्रताप सिंह के मुताबिक होमगार्ड पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال