बुलंदशहर। पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर दी श्रद्धांजलि


ब्यूरो ललित चौधरी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा का सोमवार को स्याना नगर व क्षेत्र में पहुंचने पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सैकड़ों वाहन और हजारों की भीड़ के साथ फूलों से सजे वाहन में रखे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अस्थि कलश को नमन कर श्रद्धांजलि देने भीड़ उमड़ पड़ी।

स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में सोमवार सुबह जिले की सीमा के गांव कुचेसर और पोटा कबूलपुर से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा कस्बा बीबीनगर, गांव करौठी होते हुए स्याना पहुंची। नगर के मुख्य बाजारों, गांव चांदपुर, बिगराऊं, लड़ाना, आदि गांव में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर अस्थि कलश यात्रा पर श्रद्धांजलि दी। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال