बुलंदशहर। कान्हा की छटी उत्सव में झूमे श्रद्धालु, धूमधाम से मनाया छटी उत्सव

ब्यूरो ललित चौधरी

भगवान श्री कृष्ण कन्हैया का नरौरा के श्री चिंताहरण महादेव मंदिर पर छठी उत्सव मनाया गया। उत्सव में महिला मंडल की सदस्याओं की बाल कन्हैया की छठी के गीत और भजनों की प्रस्तुति से माहौल श्रद्धामय हो उठा।

शुक्रवार शाम की नरौरा के श्री चिंताहरण महादेव मंदिर पर महिला मंडल की सदस्यों द्वारा कन्हैया की छठी धूमधाम से मनाई। बाल रूप कन्हैया को माखन मिश्री से भोग लगाया गया। जन्मदिन पर यशोदा मैया को बधाइयां दी गई। कन्हैया को खेल खिलौने सहित विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए। श्रद्धालुओं ने कान्हा को झूले में झुलाया और गोपियां बनकर भजनों पर नृत्य कर बधाइयां दी।


इस मौके पर महिला मंडल की संगीता वार्ष्णेय, बिंदु गुप्ता, सुनीता शर्मा, प्रीति अग्रवाल, रजनी, मीरा शर्मा, क्षमा शर्मा, अंजू शर्मा, शालिनी, नीतू, सुदेश, राजेश, शिखा, गुड्डी, अर्चना, रेशम आदि शामिल रहीं।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال