अलीगढ़ में किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

डेस्क समाचार दर्पण लाइव।

 गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने गांव की ही किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और स्वयं उसे ढूढ़वाने के लिए परिवार के लोगों के साथ लग गया। जैसे ही किशोरी उसके घर से बरामद हुई। उसी समय वह सभी को चकमा देकर भाग गया। किशोरी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

यह है मामला

थाना क्षेत्र गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की देर शाम जंगल मे शोंच को जा रही थी । उसी समय गांव के ही एक युवक ने उसे घर में खींच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद भी युवक उसे घर मे बंधक बनाए रखा। किशोरी के काफी देर तक घर ना लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरु कर दी। उसी में युवक भी शामिल हो गया। जैसे ही किशोरी युवक के घर से बरामद हुई। वैसे ही युवक लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना को लेकर ग्रामीणों में बेहद गुस्‍सा है। पुलिस ने गंभीरता नहीं तो ग्रामीणों का आंदोलन कभी सड़क पर आ सकता है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال