अलीगढ़ | लूट में शामिल चार महिला गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ :थाना लोधा क्षेत्र में युवक के साथ बाइक सवारों ने लूटपाट कर दी। लूट को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए , लेकिन  पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है। अहम बात यह है कि घटना कौन से थाना क्षेत्र की है, इसको लेकर विवाद बना रहा। बाद में एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने घटना को लोधा थाना क्षेत्र में बताया।

यह है मामला

लोधा थाना  में जवां के गांव सरमस्त पुर निवासी मनोज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह मंगलवार सुबह अपने भाई आकाश को छोड़ने मड़राक के गांव पड़ियावली गया था। उसके बाद बाइक द्वारा लोधा क्षेत्र में जोफरी रेलवे लाइन के किनारे होते हुए अपनी बुआ के गांव करीलिया जा रहा था। तभी रेलवे लाइन के सहारे कई मकानों में चल रहे अवैध धंधे के  चलते दो युवक एवं दो महिलाओं ने पकड़ लिया और उसी का हेलमेट लेकर उसी से मारपीट की। बाइक सवार की जेब से 20600 रुपये छीन लिए। जिसकी सूचना बाइक सवार ने कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लोधा पुलिस अपना क्षेत्र न बताते हुए वहां से चली गई।  मौके से चार महिलाओं को पुलिस ने दबोच लिया और चारों महिलाओं को थाना रोरावर में ले जाया गया।

पांच घंटे चला सीमा विवाद

सीमा विवाद के चलते आरोपित महिलाओं के अलावा पीड़ित को भी घंटों थाने पर बिठाए रखा। घटना की जानकारी रोरावर स्पेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव ने उच्च अधिकारियों को बताई। एसडीएम कोल ने मौके पर हल्का लेखपाल हरीश कुमार को भेजा और सीमा विवाद को सुलझा कर घटना को थाना लोधा में बताया। इसके बाद पीड़ित एवं आरोपित महिलाओं को थाना लोधा के सुपुर्द किया।

वर्षों से चल रहा है देह व्यापार

लोधा क्षेत्र में कई होटलों एवं जोफरी रेलवे लाइन के पास कई घरों में वर्षों से देह व्यापार का धंधा चलता आ रहा है इसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने कई बार पुलिस कर्मियों को बताया मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। लूट का अभी यह पहला मामला नहीं है बताया गया कि यहां पर कई युवक लुट चुके हैं मगर बदनाम जगह होने के कारण वह किसी से शिकायत नहीं कर सके।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال