अलीगढ़ में पूर्व सांसद बोले, कल्याण सिंह पर राजनीति न करे भाजपा

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : पूर्व सांसद व सपा नेता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्याग और संघर्षों को भूलकर भाजपा उनके देहावसान पर घड़ियाली आंसू बहाकर राजनीति कर रही है। भाजपा के जो नेता उन्हें कभी आदर न दे सके, वह श्रद्धाजंलि देने अलीगढ़, अतरौली, नरौरा पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने लखनऊ में श्रद्धाजंलि दी। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत तमाम दिग्गज यहां पहुंच गए। यह राजनीति ही तो है।

मैरिस रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे पूर्व सांसद ने कहा कि सुबह चार बजे बाबूजी मेरे सपने आए थे और कहा कि भाजपा से चार सवालों के जवाब मांगो। बोले, भाजपा बताए कि क्या कारण थे कि उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनाने के बाद अपमानित कर पद से हटा दिया गया? क्या कारण थे कि उन्हें राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनानी पड़ी? क्या कारण थे कि उन्हें कहना पड़ा कि भाजपा को रसातल में पहुंचाकर छोड़ूगा? वो क्या कारण रहे कि उन्हें रामजन्म भूमि के शिलान्यास में नहीं बुलाया गया? पूर्व सांसद ने कहा कि इन सवालों के जवाब देश की जनता भी जानना चाहती है। मुख्यमंत्री अपने के पिता के निधन पर कोरोना संकट का हवाला देकर नहीं गए थे। अब भी तो कोरोना संकट है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने से भाजपा राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। इसकी हम निदा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा ने कभी भला नहीं किया। यह पार्टी उद्योगपतियों के हित में हमेशा फैसले लेती रही है। गरीब, मजदूर व किसानों के लिए कभी कुछ नहीं किया। आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। थानों में रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती है। इन सबका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देकर भाजपा को सबक सिखाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال