अलीगढ़ | छत पर उगी घास छीलने के दौरान छत गिरी, दबकर चार घायल

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहरैनी में छत पर घास छील रहे चार लोग अचानक छत गिर जाने से घायल हो गए। घटना होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए सभी को मलबे से निकालकर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रविवार शाम की घटना

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव मोहरैनी निवासी दिनेश कुमार पुत्र कालीचरण रविवार की शाम 7:30 बजे राज, अक्षय, दामाद अजय पुत्र रोशनलाल निवासी खैर के साथ छत पर खड़ी घास को छील रहे थे। अचानक छत भरभरा कर गिर गई। छत पर खड़े चारों लोग मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल मलखान सिंह ले गए। यहां से उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया गया। दिनेश की पत्नी ने बताया कि छत पर घास छील रहे थे तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें बेटे राज, अक्षय, पति दिनेश, दामाद अजय घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। सभी की हालत खराब है। उनका इलाज चल रहा है।

और नया पुराने

نموذج الاتصال