अलीगढ़ | कासिमपुर रोड पर निर्माणाधीन मकान में शिक्षक की हत्या में युवती भी शक के दायरे में, आज पर्दाफाश कर सकती है पुलिस

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़: हरदुआगंज के कासिमपुर रोड पर निर्मांणाधीन मकान में शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपितों तक करीब पहुंच गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस मामले का पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस मामले का उजागर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए करना चाहती है।पुलिस का शक सोनू पर ही था। काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने तीन चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक युवती भी है। थाना प्रभारी रामवकील ने बताया कि पुलिस आरोपितों के करीब है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह है मामला

मूलरूप से जवां क्षेत्र के गांव छोटी जवां निवासी 50 वर्षीय शिक्षक राजवीर शर्मा हरदुआगंज के कासिमपुर रोड पर बाबा कालोनी में अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। रात में वे मकान पर ही सोते थे। रविवार सुबह दूध वाला पहुंचा तो राजवीर का शव पड़ा मिला। सिर और गले पर जख्म थे। कमरे में शराब की बोतल, गिलास, सिगरेट और गुटके के पाउच मिले थे। पुलिस ने काल रिकार्डिंग खंगाली तो आखिरी काल शनिवार रात साढ़े 11 बजे उसके पड़ोस में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करने वाले गांव दारापुर नगला निवासी 26 वर्षीय सोनू से हुई थी। इस आधार पर पुलिस सोनू की तलाश में उसके घर पहुंची। सोनू घर पर नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता भूरी सिंह व छोटे भाई को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इधर, उसी रात करीब 10 बजे सोनू का शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस का शक सोनू पर ही था। काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने तीन चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक युवती भी है। थाना प्रभारी रामवकील ने बताया कि पुलिस आरोपितों के करीब है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال