अलीगढ़ के हरदुआगंज का रंगेश्वर महादेव मंदिर, दूर दूर से आते हैं श्रद्धालु

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ के हर छोर पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में हैं। जिले के कस्बा हरदुआगंज का रंगेश्वर महादेव मंदिर खास है। कस्बे की दक्षिणी दिशा में स्थित सिद्धपीठ रंगेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था में प्रमुख केंद्र है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव व हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। मां काली के भक्तों के लिए ये मंदिर खास स्थान रखता है।

मंदिर का इतिहास

जानकारों के अनुसार मंदिर का निर्माण करीब 300 वर्ष पूर्व हुआ था। कस्बा में जन्मे काली के अनन्य भक्त संत हक्कन गुरू ने पांच दशक पूर्व इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। काली का स्वरूप बनकर पाठ खेलने वाले ब्रह्मचारी हक्कन गुरू की तपोस्थली के रूप में रामेश्वर मंदिर प्रसिद्ध है। उनकी परंपरा को आज भी भक्त निर्वहन करते आ रहे हैं।

मंदिर की विशेषता

सावन माह में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यूं तो भजन कीर्तन, भंडारा और श्रद्धालुओं का आना हर दिन लगा रहता है, लेकिन सावन मास में विशेष मान्यता रहती है। मंदिर पर धाॢमक व सांस्कृतिक आयोजन होते रहते हैं।


रंगेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। वर्षभर लोग दूरदराज से मनोकामनाएं लेकर आते हैं, और पूरी होने पर पुन: दर्शन करते हैं।

राजेश यादव, भक्त


रामेश्वर महादेव मंदिर अद्भुत स्थान है। यहां आकर मन को जो शांति मिलती है वो कहीं भी नहीं मिलती। बाबा के भक्तों का यहां तांता लगा रहता है।

डा. राजीव लोचन, भक्त

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال