बुलंदशहर | विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर : थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में एक महिला ने सोमवार की रात्रि फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब महिला काे फांसी पर झूलते देखा ताे तत्काल दरवाजा ताेड़कर अंदर दाखिल हुई और महिला काे फंदे से उतारा। महिला काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत ठीक बताई गई है।

खुर्जा देहात क्षेत्र के  गांव हजरतपुर निवासी 3 बच्चों की मां ने ग्रह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली फाँसी के फंदे पर झूलते देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल दरवाजे को तोड़ कर महिला को बाहर निकाला तो देखा महिला की सांस चल रही थी पुलिस ने तुरंत महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ महिला को खतरे से बाहर बताया है वहीं पुलिस के इस कार्य की गांव में चर्चा रही।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال