अलीगढ़। युवाओं को जोड़कर मार्गदर्शता करते हुए 2022 में सपा सरकार बनायेंगें: अनीस राजा

रिपो० सुबेश शर्मा

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के अलीगढ़ आगमन पर यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में मडराक टोल प्लाजा पर सैकड़ों गाड़ियों के साथ यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला-महानगर की समीक्षा करने आये मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने ख्वाजा गार्डन पर यूथ बिग्रेड के जिला- महानगर, विधानसभा, ब्लॉक, नगर के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूथ की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

यूथ के प्रत्येक पदाधिकारी को बूथ पर मजबूती से काम करते हुए बूथ को जितना होगा। सिविल लाइंस स्थित ख्वाजा गार्डन में सुबह से ही हजारों की संख्या युवा इकट्ठा होना शुरू हो गए। ऐतिहासिक भीड़ को देखकर प्रदेश अध्यक्ष भी गदगद दिखे। उन्होंने यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा और महानगर अध्यक्ष इसरार सोलंकी की तारीफ की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने की, बैठक का संचालन समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने किया। 

यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने चांदी का मुकुट पहनाकर और फूलमालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में युवजन सभा के पदाधिकारियों ने सर सैयद अहमद खान की तस्वीर भेंट की। 

पूर्व विधायक जफर आलम महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह, मुजाहिद किदवई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी महानगर महासचिव मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे, अश्वनी शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक, युवजन सभा प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद, प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा आशीष मोहन यादव, प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव, अहमद सईद सिद्की एमएस सगीर, प्रशांत वाल्मीकि, कौशल दिवाकर, मुंतजिम किदवई प्रभात सविता बादशाह खान अर्जुन सिंह भोलू आदि ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में मोहम्मद उस्मान, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष पंकज यादव, जिलामहासचिव युवजन सभा रवि सैनी, मोहम्मद सालिम, गुलिस्ताना, रुबीना खानम, पूजा गौतम, इंदू यादव गौरव यादव, बालकिशन, उपेंद्र, तिलक यादव, इमरान, सलमान सलमानी, मास्टर अतीक, मनोज वर्मा, अनीस, रजनेश यादव, संचित गौड़, भूपेंद्र चौधरी, सतेंद्र, प्रमोद दिवाकर, विवेक चौधरी, तारिक पठान, साबिर मालिक, अनिल लोधी, नवेद आलम, केहरि सिंह, राजकुमार यादव, मुकेश कुमार, ठाकुर गोवर्धन सिंह, नवीन, छत्रपाल वाल्मीकि आदि सैकड़ों यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता मौजूद रहे।। 

कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक और प्रिंसदास वाल्मीकि के आवास पर भी गए। वाल्मीकि के यहाँ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ और समस्त वाल्मीकि समाज ने 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। वाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में सुनील वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, अजय बजरंगी, गौरब भारती, अशोक वाल्मीकि आदि सैकड़ों वाल्मीकि समाज के लोग आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال