बुलंदशहर। जेठ पर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप

 

ब्यूरो ललित चौधरी

खुर्जा में महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

खुर्जा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति नोएडा में नौकरी करते हैं। जिसके चलते वह मकान में अकेली रहती है। आरोप है कि रविवार शाम को उसका जेठ घर में घुस आया। जिसने महिला को अकेला देखकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद आरोपित जेठ भाग निकला।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने पति को इस संबंध में जानकारी दी, तो उसने भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की। जिसके बाद पीड़िता ने मायके पक्ष को सूचित किया और थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال