बुलंदशहर। किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म ,चार माह तक किया ब्लैकमेल चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो ललित चौधरी

नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी चार महीने तक किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना का पता चला। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि चार महीने पहले उनकी नाबालिग पुत्री खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इसी बीच गांव के ही पांच युवक ने उसकी बेटी को अगवा कर खेत में ले गए। और युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने बेटी को धमकी दी यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। इसके बाद आरोपी चार महीने तक बेटी को ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करते रहे। बाद में आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो बेटी ने आपबीती बताई।

रामघाट थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दीपक, तोताराम, सनी और महाराज सिंह चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال