बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा भाजपा से गद्दी छोड़ने की मांग

 जनता के नहीं भाजपा के आए है अच्छे दिन : रेखा शर्मा


रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर : नगर में कांग्रेसियों ने पद यात्रा निकाली, पद यात्रा नगर पालिका से शुरू होकर खुर्जा अड्डा, छोटा बजार, बड़ा बाजार, होते हुए बर्फ चौराहे पर समाप्त हुई। कांग्रेसियों ने नगर में पद यात्रा निकाली भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाल कर आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को हराने में कांग्रेस का समर्थन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।

रेखा शर्मा, के नेतृत्व में पद यात्रा में शहीदों के नारे लगाए कार्यकर्ता  प्रदेश की जनता करे पुकार प्रियंका गांधी अबकी बार, जब-जब किसान रूठेगा भाजपा का अहंकार टूटेगा, गन्ना किसानों का भुगतान करो भुगतान नहीं तो डूब मरो, बढ़ती महंगाई की मार बदलेंगे अब ये सरकार, प्रदेश का युवा करे पुकार कहां गया हमारा रोजगार आदि नारे झंडे व स्लोगन लिखे हुए बैनर लेकर चल रहे थे।

रेखा शर्मा, ने कहा कि भाजपा के शासन में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता बेहद दुखी है कानून व्यवस्था लगातार लड़खड़ा रही है कोई जनता की सुनने वाला नहीं है ऐसी सरकार को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, ने कहा कि चुनावी लुभावने वादों के बल पर भाजपा ने सरकार तो बना ली पर वह उन्हें पूरा नहीं कर पाई अब जनता को मिल कर इस सरकार को सबक सिखाना होगा।

मुनीर अकबर, ने आगे कहा कि योगी और मोदी दोनों जनता को बहकाने में लगी है भाजपा भी अपनी कथनी और करनी में अंतर को बखूबी जान चुकी है अब भाजपा खत्म होने की कगार पर आ चुकी है इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्योपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, व शिवकुमार शर्मा, रफीक अहमद, ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार अब तक महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाई ऐसे में गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार का लालच देकर उनसे वोट तो ले लिया।

 देश की आजादी में जय चन्द्र की भूमिका निभाने वाले जिनके परिवार ने देश के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी आज वे राष्ट्र भक्तों से राष्ट्र भक्ति का सबूत मांग रहे है कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, बलिदान व कुर्बानियों से भरा हुआ है।

इस मौके पर पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह, यूपी कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, रेखा शर्मा, रफीक अहमद, नन्ने खां, हरीश शर्मा, बंसल शर्मा, ब्रह्मपाल यादव, शिवकुमार शर्मा, भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال