बुलंदशहर। शिवरात्रि पर्व पर महाभारत कालीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। अहार क्षेत्र में स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर सावन शिवरात्रि के अवसर पर हजारों शिवभक्तों ने बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अपने अराध्य देव महादेव का जलाभिषेक कर मुरादें मांगी।

जिले के विभिन्न स्थानों पर सावन की शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक हुआ। कांवड़ियों ने अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ चढाई। शुक्रवार की सुबह बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, छतारी, पहासू सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर शिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों ने मंदिरों में जाकर शिवालयों पर जलाभिषेक किया,मंदिर मार्गों में बम भोले के जयकारे गूंजते सुनाई दिए।

कांवड़ियों ने अपने निकटतम क्षेत्र की गंगा से जल लाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिरों के बाहर सुबह 5 बजे से ही कतारें लग गई। जिसको देख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान मंदिर पर मौजूद पुलिस और सेवकों ने लोगों के बीच कोविड नियमों का पालन कराया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال