बुलंदशहर। छतारी में रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, गम्भीर हालत

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। छतारी में रंजिश को लेकर शनिवार सुबह खेत में कार्य कर रहे युवक पर एक आरोपित ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अलीगढ़ के मेडिकल में भर्ती कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

थाना क्षेत्र के गांव किसनपुर निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उसका पति लाखन खेत पर चारा काट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी नेपाल धारदार हथियार लेकर वहां आ गया। जिसने लाखन पर जान से मारने की नीयत से गर्दन और सिर पर प्रहार किया। जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। पुलिसकर्मियों ने घायल को अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की पत्‍‌नी के तहरीर पर आरोपित नेपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال