बुलंदशहर। जनता के लिए नहीं पूजी पतियों के लिए बनी है भाजपा सरकार : रेखा शर्मा

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर : कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जय भारत महा सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन कांग्रेस कि कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चादौक में प्रभात फेरी निकाली।

जिसमें गांव के सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया उसके पश्चात स्वर्गीय राजीव गांधी, की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मना रहे हैं राजीव गांधी ने ही पंचायती राज ला कर ग्राम सभाओं का उद्धार किया 18 साल के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया और कंप्यूटर क्रांति ला कर नौजवानों को रोजगार देने का काम किया राजीव गांधी, हमेशा किसान मजदूर गरीबों के लिए योजनाएं लाते थे और उनकी हर पल फिक्र करते थे।

भाजपा सरकार है जनता के प्रति कोई हमदर्दी नहीं रखते अपने पूंजीपति दोस्तों के लिए भाजपा सरकार चली है जब से भाजपा की सरकार आई है गन्ने पर एक भी रुपया नहीं बढ़ाया गया है और बिजली के बिल बढ़ा कर तीगने कर दिए गए है अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा ऐसे कानून ला रही है जिससे आम आदमी कंगाल हो रहा है मोदी जी का एक ही नारा हम दो हमारे दो यानी हम दो मोदी जी और अमित शाह जी और इनके दो अदानी और अंबानी मोदी जी 56 इंच के सीने की बात करते है 56 इंच के सीने से झूठ फरेब जुमलेबाजी की जा सकती है देश को चलाने के लिए गरीब किसान का दर्द जानने के लिए 56 इंच का सीना नहीं 56 इंच का दिल होना चाहिए।

हम कांग्रेसियों को गर्व है कि वह 56 इंच का दिल जिसमें गरीबों का दुख दर्द महसूस करने की कूवत है हमारी नेता प्रियंका गांधी वह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास है प्रियंका गांधी, ने गरीबों के दर्द में हमेशा साथ दिया है जब कोविड-19 महामारी आपदा में गरीब प्रवासी मजदूर सड़कों पर भूखे नंगे जा रहे थे तब प्रियंका गांधी ने जगह जगह रसोई लगवा कर एक करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराने की व्यवस्था की और उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की मोदी जी और भाजपा सरकार के खिलाफ सिर्फ दो ही नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी टक्कर ले रहे है बाकी चाहे सपा है चाहे बसपा है सब दलों के नेता भाजपा से डरे हुए है ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال