अलीगढ़ | एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक बनी नीतू चौधरी

 

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

हरदुआगंज : भाजपा नेत्री नीतू चौधरी को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देते हुए एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

मूलरूप से अलीगढ़ के तालसपुर कलां निवासी नीतू चौधरी पर अब तक ब्रज क्षेत्र की एनजीओ प्रकोष्ठ सह-संयोजक का पदभार संभाल रही थी, शुक्रवार को गांव पहुंची नीतू चौधरी का स्वागत किया, उन्होंने बताया कि दस वर्षों से राष्ट्रीय एनजीओ एवं कंपनी के प्रबंधन का अनुभव के चलते ब्रज क्षेत्र में एनजीओ प्रकोष्ठ में क्षेत्रीय सह संयोजक रहते हुए कई संस्थाओं को पार्टी से जोडऩे के साथ जन-जन तक सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال