अलीगढ़ |संस्कृत महा विद्यालय के सह संस्थापक की पुण्यतिथि पर हुआ हवन-यज्ञ

 


डेस्क समाचार दर्पण लाइव

हरदुआगंज: क़स्बा क्षेत्र के श्री सर्वदानंद साधुआश्रम संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य श्री ध्रुवानंद शास्त्री की पुण्यतिथि पदाधिकारियों ने  हवन यज्ञ कर मनाई।

इस मौके संस्था प्रधान रमेश चन्द्र आर्य ने श्री ध्रुवानंद शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी ने धर्म के प्रचार प्रसार को बढाने के साथ साथ संस्था के उत्थान में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया|

संस्था के सरंक्षक महान प्रताप ने बताया कि शास्त्री जी के योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

हवन यज्ञ में प्रबंधक श्री विष्णुगोपाल, कार्तिक आर्य, प्रदीप चौहान, सत्यपाल सिंह हरिओम सिंह और प्राचार्य जीवन सिंह ने आहुति प्रदान की।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال