अलीगढ़ | अकराबाद में करंट से युवक की मौत

 


डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव इरखिनी में सोमवार की रात एक युवक बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह है मामला

गांव इरखिनी निवासी प्रयाग सिंह यादव के चार बेटों में सबसे बड़ा मोनू सोमवार की रात बारिश के कारण छत पर भरे पानी को निकालने गया था। तभी मकान के सहारे खड़े बिजली के खंभे से पानी में करंट उतर आया जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उपचार के लिए उसे अकराबाद सी.एच.सी. पर लेकर आए जहां हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दीया मोनू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। करीब तीन साल पहले मोनू की शादी जनपद हाथरस के गांव हरनामपुर की पूनम के साथ हुई थी जिस पर छः माह की बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंप दिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال