उत्तर प्रदेश। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा 648 सीटों पर लहराया परचम

ब्यूरो बुलंदशहर
825 में से बीजेपी ने 648 सीटों पर कब्जा किया है. वहीं एसपी को मात्र 73 सीटों पर जीत मिली. 98 सीटें अन्य के खाते में गईं।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा ने परचम फहराया है। शनिवार को हुए क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 825 में से 735 क्षेत्र पंचायतों में चुनाव लड़कर 648 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी 73 सीटों पर जीत मिली. 98 सीटें अन्य के खाते में गईं, जबकि सपा ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शतक लगाने का दावा किया।

प्रदेश की 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें से भाजपा के 334 प्रत्याशी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए। शनिवार को सभी 75 जिलों में 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक मतदान के बाद मतगणना हुई। साढ़े तीन बजे तक परिणाम आने शुरू हो गए थे। शाम 6 बजे तक सभी 476 जिला क्षेत्र पंचायतों में परिणाम आ गए।

648 क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) और निर्दलियों ने भी करीब 70 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है। 14 जिलों में सपा का खाता भी नहीं खुला, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, बदायूं, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, कन्नौज, बांदा, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र जिलों की सभी क्षेत्र पंचायतों में भाजपा भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।
और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال